महाकाली मंदिर, लछैर, पिथौरागढ़

यह मंदिर पिथौरागढ़ मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस मंदिर के आसपास की प्राकृतिक सुंदरता एकाएक मन को मोह लेती है। मंदिर में एक परम शांति का अनुभव होने लगता है। श्रद्धालु इस मंदिर में दूर-दूर से मां काली के दर्शन के लिए आते हैं और अपनी मनोकामनाओं हेतु पूजा अर्चना करते हैं। मां अपने भक्तों को मन मांगा वरदान देती थी और सतत उनकी रक्षा करती हैं। इस मंदिर के इतिहास और इस मंदिर की शक्ति की जानकारी यहां के पुजारी जी से हमने ग्रहण की जिसे इस चलचित्र में दिखाया गया है।