ब्रह्मसरोवर, कुरुक्षेत्र, सांझ आरती

कुरुक्षेत्र में स्थित ब्रह्म सरोवर, आस्था एवं विश्वास का एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है. सरोवर के उत्तरी तट पर स्थित भगवान शिव को समर्पित एक पवित्र मंदिर स्थित है इस तीर्थ को सर्वेश्वर महादेव भी कहा जाता है। परंपरा के अनुसार, शिव लिंग को भगवान ब्रह्मा ने यहां स्थापित किया था।

ऐसा मान्यता है कि भगवान ब्रह्मा ने इसी भूमि से ब्रह्मांड की संरचना की थी। हेमंत ऋतु में सरोवर जीवंत हो उठता है क्योकि विभिन्न  पक्षी दूर-सुदूर से इस सरोवर में आते है, उनके कलरव से सम्पूर्ण वातावरण खुशनुमा हो जाता है । नवंबर-दिसंबर में सरोवर के तट पर वार्षिक गीता जयंती समारोह मनाया जाता है। यह सरोवर नवंबर के अंत और दिसंबर की शुरुआत में गीता जयंती के अवसर पर 'दीप दान' और 'आरती' के समय अपनी आभा से विशिष्ट छठा बिखेर देता है । यही कारण है की इस अवसर पर सरोवर सैलानियों के आकर्षण का मुख्य केंद्र होता है, आध्यात्मिक प्रवृति के श्रद्धालु इस अवसर का अत्यंत लाभ उठाते है.

सूर्यग्रहण के दौरान सरोवर के पवित्र जल में डुबकी लगाना हजारों अश्वमेध यज्ञों को करने के गुण के बराबर माना जाता है। स्थानीय किंवदंतियों के अनुसार इस सरोवर की खुदाई पहले कौरवों और पांडवों के पूर्वज राजा कुरु ने की थी।

स्थानीय परंपरा के अनुसार महाभारत युद्ध में पांडवों के जीत के पुरुस्कार के रूप में सरोवर के मध्य स्थित द्वीप में युधिष्ठर द्वारा एक स्तम्भ लगाया गया था।

प्रत्येक दिवस की संध्या को महा आरती का आयोजन इस सरोवर के तट पर किया जाता है, आरती, धर्म में आस्था रखने वालों के मस्तिष्क और चित्त को मंत्र मुग्ध कर देती है. पंडित श्री बलराम गौतम जी इस आरती का सञ्चालन करते है, इनके द्वारा कात्यायनी मंदिर में निशुल्क कर्मकांड की विभिन्न विधाओं का ब्राह्मणो को अभ्यास कराया जाता है. आईये महा आरती के दर्शन करते है.

कैसे पहुंचा जाये:

हवाईजहाज से

निकटतम हवाई अड्डे दिल्ली और चंडीगढ़ में हैं, जो सड़क और रेल द्वारा कुरुक्षेत्र से जुड़े हैं। हवाई अड्डों से टैक्सी सेवाएं भी उपलब्ध हैं। दिल्ली कुरुक्षेत्र से 160 किमी की दूरी पर है।

ट्रेन से

कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन, जिसे कुरुक्षेत्र जंक्शन भी कहा जाता है, मुख्य दिल्ली-अंबाला रेलवे लाइन पर स्थित है। कुरुक्षेत्र देश के सभी महत्वपूर्ण शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। शताब्दी एक्सप्रेस यहाँ पर रुकती है।

सड़क मार्ग से

हरियाणा रोडवेज की बसें और अन्य पड़ोसी राज्य निगम की बसें कुरुक्षेत्र को दिल्ली, चंडीगढ़ और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों से जोड़ती हैं। यहाँ से दिल्ली 160 किलोमीटर, अंबाला 40 किलोमीटर और करनाल 39 किलोमीटर दूरी पर स्थित है. यहाँ से बसें अक्सर उपलब्ध होती हैं। कुरुक्षेत्र पिपली से लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर है, राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक महत्वपूर्ण सड़क जंक्शन जिसे लोकप्रिय रूप से ग्रैंड ट्रंक रोड कहा जाता है.