खनपर गुफा, रसैपाटा गांव, कनालीछीना, पिथौरागढ़, उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़ जिले के कनालीछीना विकासखंड क्षेत्र में खनपर नामक गांव में एक विशाल गुफा मिली है। जो जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ से लगभग २६ किलोमीटर दूरी पर स्थित है। गांव में माता के एक मंदिर में धर्मशाला का निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण कार्य के दौरान चट्टानों को तोड़कर एक गुफा निकली, गुफा में प्रवेश करने के बाद आश्चर्य की कोई सीमा नहीं थी।

गुफा के अंदर सफेद पत्थर की धारा युक्त अनेक कलाकृतियां थीं।

इस स्थान पर सफेद रंग युक्त शिवलिंग के भी अद्भुत दर्शन होते हैं।

गुफा में स्थापित शिवलिंग के ऊपर जलधारा अनवरत झरती रहती है। जिसे पौराणिक काल से जोड़ा जा रहा है।

प्राकृतिक रूप से आश्चर्यमई ढंग से निर्मित इस गुफा में ऐसा प्रतीत होता है, कि गुफा सफेद पत्थरों पर बनी है।

 

जिसके निर्माण का आकलन भूगर्भ वैज्ञानिक कालांतर में शोध के आधार पर कर सकते हैं। इस अद्भुत गुफा के दर्शन के लिए यहां कई श्रद्धालु आ रहे हैं।


लेख

श्री नीरज जोशी

पिथौरागढ़, उत्तराखण्ड